Spread the love
5 Views

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:जी

नोएडा:- उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के विशेष प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में 11, हज़ार मेंबर जोड़ने का जो लक्ष्य रखा गया था वो कल पूरा कर लिया गया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि कल वेडिंग विला सेक्टर 51 में प्रदेश पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

जैन ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने अपने मिलने जुलने वालों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई l उन्होंने कहा कि जो कहा था वो करके दिखाया। मात्र 17-18 दिनों में 11,000 मेंबर जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया गया l व्यापारी रक्षक पार्टी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि हम हमेशा व्यापारिक हितों के लिए कार्य करते हैं और जो पार्टी व्यापारियों का हित करेगी हम हमेशा उसके साथ है। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैं हमेशा देशभक्ति के लिए कार्य किया है l और हम देशभक्त पार्टी के साथ हैं ।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग ने कहा कि ये कारवां अब यही नहीं रुकेगा अब हम 51, हज़ार सदस्यों को जोड़ने का संकल्प करते हैं।

महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि हमने सोसाइटियों में घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों को सदस्यता दिलवाई है। अब हम सभी बाज़ारों में घूम घूमकर इस पार्टी को और मज़बूत करेंगे।प्रदेश प्रभारी वंदना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशहित वाली पार्टी है।यह पार्टी सभी जातियों के साथ मिलकर कार्य करती है और व्यापारियों के लिए हमेशा साथ खड़ी रहती है.इस सदस्यता अभियान में संरक्षक सुभाष गर्ग नवनीत गुप्ता विकास जैन लघु अग्रवाल प्रवीन गर्ग सचिन गोयल मनीष शर्मा ज्ञानचंद शिवा चौहान शक्ति सिंह रवि शर्मा राजेश जिंदल निधि सहाय श्रेया शर्मा पूजा गर्ग वंदना गुप्ता नवीन अग्रवाल व अन्य सैकड़ों सदस्य सम्मिलित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed