Spread the love
457 Views

25 total views , 1 views today

फेस वार्ता 

जिला कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष 10 महासचिव एवं 15 सचिव बनाए गए है। 

गौतमबुद्धनगर:– जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के द्वारा प्रस्तावित जिला कांग्रेस गौतम बुद्ध नगर की पहली कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा अनुमोदित कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ से जारी कर दिया गया है। जिला कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष 10 महासचिव एवं 15 सचिव बनाए गए है।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जनपद की पहली कार्यकारिणी में सामाजिक व जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है तथा सभी वर्गों को समुचित स्थान देने का प्रयास किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओ का संतुलन बनाए रखते हुए अधिकांश नए चेहरों को मौका दिया गया है, साथ ही दीपक चोटीवाला ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के नगर पालिका , नगर पंचायत व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया चल रही है। जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से अनुमोदित कराया जाएगा तथा त्रैमासिक संगठन समीक्षा के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।