Spread the love
585 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:– 

भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें:सना जैन
ग्रेटर नोएडा 23-अगस्त-2024  वनस्थली पब्लिक स्कूल, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल ने चंद्रयान-2 की सफलता की प्रथम वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस विशेष कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भारत के चंद्रयान मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को यह समझाया गया कि कैसे भारत ने चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण के माध्यम से पूरे विश्व में अपनी वैज्ञानिक प्रगति और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी धाक जमाई है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चंद्रयान-2 के मिशन, उसकी चुनौतियों, और उसकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इससे न केवल बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि जागृत हुई, बल्कि उन्हें गर्व भी महसूस हुआ कि उनका देश अंतरिक्ष में इस तरह की बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, मिसेज़ सना जैन ने भी सभी बच्चों को इस विशेष दिन की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्या के इस संदेश से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने भी वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का संकल्प लिया।

You missed