Spread the love

फेस वार्ता। भारत शर्मा – 

थाना फेस 3 नोएडा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। 

घटना का विवरण-वादी द्वारा दिनांक 10.04.2024 को अपने भतीजे (मृतक मुकेश दिवाकर पुत्र राकेश कुमार निवासी जूही कॉलोनी कानपुर हाल पता मामूरा गली नं0 8 थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर ) की हत्या के संबंध में थाना फेस 3 पर मुकदमा मु0अ0सं0 125/2024 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

थाना फेस 3 नोएडा गोपनीय सूचना , बीट पुलिसिंग के आधार पर कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 125/2024 धारा 302/201 भादवि का वांछित अभियुक्त राजो भूमिज पुत्र लाल सिंह भूमिज निवासी जल्दा ब्लॉक , रखुनाथपली , लतिकता , सुन्देर्गढ ओडिशा हाल पता सतवीर का मकान ग्राम बसई सै0 70 थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 31 वर्ष को एसआरएस अस्पताल सै 70 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरण –राजो भूमिज पुत्र लाल सिंह भूमिज निवासी जल्दा ब्लॉक ,रखुनाथपली ,लतिकता , सुन्देर्गढ ओडिशा हाल पता सतवीर का मकान सतवीर का मकान ग्राम बसई सै0 70 थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 31 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण -मु0अ0सं0 125/2024 धारा 302/201 भादवि थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर

Loading