Spread the love
103 Views

Loading

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय का दो जनवरी को भव्य होगा उद्घाटन l 24 x 7 व्यापारी हेल्पलाइन नंबर चालू होगा। जानी मानी हस्तियों होंगी सम्मिलित।

नोएडा/ फेस वार्ता न्यूज संवाददाता:

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने जानकारी दी कि प्रदेश का पहला आधिकारिक कार्यालय नोएडा के सेक्टर 115 मे बनकर तैयार हो गया है। जिसका भव्य उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा विधायक पंकज सिंह जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता जिलाधिकारी मनीष वर्मा कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर GST कमिश्नर श्रीमति चाँदनी सिंह कैलाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्रीमती पल्लवी शर्मा के करकमलो द्वारा किया जाएगा। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता द्वारा बताया गया है कि व्यापार मंडल के सदस्यों के सहयोग से इस अवसर पर 1551 कंबल वितरण एवं भंडारे का भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह ने बताया कि प्रदेश की जानी मानी हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।