Spread the love
149 Views

2 total views , 1 views today

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता न्यूज संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का तय समय अनुसार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर किसान स्वाभिमान महापंचायत के लिए संगठन के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर काफी  संख्या में कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टरों व गाडियों से एकत्रित हुए कैम्प कार्यालय पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन किसानों के प्रति दमनकारी निति बन्द करे और किसानों की बिना शर्त रिहाई करे बलराज भाटी ने सूरजपुर के लिए कूच करने का आवाह्न किया

कुछ समय बाद ही उपजिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा ,एसीपी दादरी ,थानाध्यक्ष दादरी किसानों के बीच संगठन के कैम्प कार्यालय कैमराला पहुँचें और किसानों से वार्ता की किसानों ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व तीनों प्राधिकरण के सीईओ के साथ वार्ता करने व जेल में बन्द किसानों की रिहाई के लिए अपनी बात पर जमे रहे उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से फोन पर सम्पर्क कर किसानों की बात रखी जिलाधिकारी ने एक सप्ताह वार्ता कर समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया और जेल में बन्द किसानों की रिहाई के लिए आश्वासन दिया तब किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर जाने का कार्यक्रम स्थागित किया और उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश, और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के नाम किसानों की समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह, यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष हापुड महेश शिशौदिया, जिलाध्यक्ष मेरठ मोहित प्रधान, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, आदि कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे