Spread the love
164 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:

हमारी प्राथमिकता हमेशा से ही कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा करना रही है: दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर।

दादरी, 26 सितंबर 2024: NTPC में कार्यरत लैंड होसटी कर्मचारियों द्वारा अपनी कुछ मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को आज सफलतापूर्वक समाप्त कराया गया। दादरी विधायक, तेजपाल सिंह नागर ने संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए।

नागर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता हमेशा से ही कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा करना रही है। इस वार्ता के माध्यम से हम सभी कर्मचारियों की मांगों और उनके चिंताओं को समझने का प्रयास किया है। भविष्य में भी हम इसी तरह सभी मुद्दों का सकारात्मक और संवेदनशील समाधान करते रहेंगे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मुद्दे के समाधान में सहयोग किया। दादरी विधायक नागर ने कहा कि हम सभी मिलकर एक सकारात्मक और समृद्ध भविष्य की दिशा में कार्य करते रहेंगे और NTPC के कर्मचारियों के हितों का सदैव सम्मान रखा जाएगा।