Spread the love
18 Views

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

नोएडा:- उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की नव गठित प्रादेशिक टीम का गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सेक्टर 27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल के सभागार में स्वागत व सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया डॉक्टर महेश शर्मा ने पूरी टीम को अपने ऑफ़िस में निमंत्रण दिया। प्रवीण ने बताया कि सांसद डॉक्टरमहेश शर्मा ने  सभी पदाधिकारी वो फूलों का गुलदस्ता व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि 30 जुलाई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए डॉक्टर महेश शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की डॉक्टर महेश शर्मा ने व्यापारियों के प्रति समर्पित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं को कहा कि आप हमेशा व्यापारियों के सुख दुख में खड़े रहते हैं। आपके कार्य करने का तरीक़ा सबसे अलग है। उन्होंने आगे प्रेरणा देते हुए कहा कि आप हमेशा व्यापारी सेवा में लगे रहे हम आपके साथ है। सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल प्रवीण गर्ग जिला उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता व प्रदेश सचिव शिवा चौहान सम्मिलित हुए।

Loading

You missed