Spread the love

सूरजपुर में ऐतिहासिक प्रचीनकालीन बाराही मेला-2024 इन चल रहा है। बाराही मेले के दौरान ही बाराही माता की असीम अनुंकपा से एक दंपत्ति को 7 साल बाद पुत्र पैदा हुआ।

फेस वार्ता। भारत शर्मा:- 

गौतमबुद्ध नगर:- इस वर्ष-2024 में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सोमवार दिन 22 अप्रैल-2024 से शुरू हुआ है। मन्नत पूरी हुई और दंपत्ति को यह पुत्र रत्न की प्राप्ति भी इस दिन 22 अप्रैल-2024 को हुई। शिव मंदिर बारही मेला समिति के पदाधिकारियों की ओर से संस्कृति मंच पर दंपत्ति का सम्मान किया गया और नवजात शिशु को माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

इस दौरान श्याम और उनकी पत्नी प्रियंका की खुशी से आंखे झलक पडी। दपंत्ति श्याम और प्रियंका ने बताया कि शादी से पूरे 7 साल हो गए हैं मगर संतान का सुख नही मिल पा रहा था। सूरजपुर में बाराही मंदिर पर आकर मन्नत मांगी और हुआ भी कुछ ऐसा कि मां बाराही ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया आखिर उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति सोमवार , दिनांक 22 अप्रैल-2024 को जब बाराही मेले का आगाज हूआ, हुई। इसलिए इस आस मुराद से उत्पन्न होने वाली पहली संतान का नाम भी रूद्र सूरज प्रताप सिंह रखवाया है।

 

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed