Spread the love
186 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा :- समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर द्वारा रविवार को गांव तिलपता, खैरपुर, पतवाड़ी, हैवतपुर, तिगरी, गौरसिटी, शुभसिटी, कृष्णा सिटी आदि स्थानों पर जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया गया। डॉ महेन्द्र नागर ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर भाजपा सरकार कार्यकाल गरीब लोगों का शोषण हुआ है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। दिनों-दिन महंगे होते रोजमर्रा की आवश्यक चीजों ने आम आदमी का दिवाला निकाल कर रख दिया है।

भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं से बेखबर अपनी फर्जी उपलब्धियों का बखान करने में लगी हुई है। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच से गायब रहते है। भाजपा से परेशान जनता अब देश में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के समुचित विकास के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना और इंडिया गठबंधन को जितना आवश्यक है।