Spread the love

ग्रेटर नोएडा:- थाना नॉलेज पार्क पुलिस और 25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना नॉलेजपार्क पुलिस द्वारा शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया गया जिसपर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा पीछा करने पर आत्मरक्षार्थ हेतु चलायी गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश आजिब उर्फ अजीब को घायल अवस्था में व अभियुक्त अमरेश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल रजि नं0 यूपी 14 डीएन 5581, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस हुए है। अभियुक्त आजिब 25,000 रूपये का इनामी बदमाश है जो थाना बीटा-2 से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा था। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।अभियुक्तों का विवरणः1.आजिब पुत्र बलाउद्दीन उर्फ सलाउद्दीन निवासी कदरवादी, थाना कादर चौक, जिला बदायूँ।2.अमरेश पुत्र आजिब निवासी कदरवादी, थाना कादर चौक, जिला बदायूँ।आपराधिक इतिहास का विवरणः अभियुक्त आजिब 1.मु0अ0सं0-611/2022 धारा 395/412/34/120 बी भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर। 2.मु0अ0सं0-656/2022 धारा 307 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।3.मु0अ0सं0-173/2018 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना कादर चौक, जनपद बदायूँ।अभियुक्त अमरेश मु0अ0सं0 201/2023 धारा 307/411 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना नालेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।*बरामदगी का विवरणः*एक मोटरसाइकिल रजि नं0 यूपी 14 डीएन 5581, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस गिरफ्तार करने वाली टीमः1. थाना प्रभारी विपिन कुमार थाना नॉलेजपार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर2. उ0नि0 दर्पण चौधरी, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर3. उ0नि0 भानुप्रताप सिंह, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर4. उ0नि0 सौरभ यादव, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर5. है0का0 लिखीराम, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर6. है0का0 अनिल कुमार, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर7. का. विवेक सैनी, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर8.का. अश्वनी कुमार, थाना नालेज पार्क, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*मीडिया सेल**पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

Loading