Spread the love
14 Views

Loading

गौतमबुद्धनगर से भाजपा ने अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष व नोएडा महानगर से महेश चौंहान को महानगर अध्यक्ष बनाया

गौतमबुद्धनगर/ फेस वार्ता भारत भूषण : भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर संगठन महापर्व अभियान कार्यक्रम पर एक बैठक का (ज़िलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर व नोएडा महानगर की घोषणा ) भाजपा ज़िला कार्यालय पर किया गया

बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की बैठक में मुख्यातिथि पूर्व मेरठ राष्ट्रीय मंत्री  विनोद सोनकर पूर्व सांसद मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल व ज़िला चुनाव अधिकारी एमएलसी मान्य विजय शिवहरे दादरी विधायक तेजपाल नागर ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कुछ ज़िलों को छोड़ कर प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है

जिसमे गौतमबुद्धनगर से पूर्व में ज़िला मंत्री व युवा मोर्चा में ज़िला महामंत्री रहे अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष व नोएडा महानगर से महेश चौंहान महानगर अध्यक्ष बनाये गये है

इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी आशीष वत्स नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी देवा भाटी ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर पवन रावल पवन नागर दीपक नागर सतेन्द्र अवाना सेवानन्द शर्मा मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य संजय बाली अर्पित तिवारी राज नागर पंकज रावल सत्यपाल शर्मा बीरेन्द्र भाटी गोविंद चौधरी राहुल पंडित ब्रजपाल राठी नरेश शर्मा गुरुदेव भाटी जितेंद्र भाटी मनोज प्रधान अजीत मुखिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

                  जीवन परिचय 

नाम-अभिषेक शर्मा 

जन्म तिथि- 27. Aug.1984

शिक्षा- एलएलबी 

व्यवसाय-लॉ कंसल्टिंग फर्म

आपके दादा जी स्वर्गीय डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक रहे । पिता डॉक्टर राजेश्वर दत्त शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दादरी नगर के संघ चालक रहे

आपने अपने दादा से प्रेरणा लेकर 1988 में आरएसएस की प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया

आप बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे 

आपने विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी के साथ काम किया।

2002 -2006 ABVP में जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया ।

2006 में जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के रूप में कार्य किया,  2008 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा एवं 2011 में जिला मंत्री भाजपा गौतम बुद्ध नगर के रूप में भाजपा को बूथ स्तर पर मज़बूत करने का कार्य किया  2012 के विधान सभा चुनाव , 2014 लोकसभा चुनाव,2017 विधान सभा चुनाव,2019 लोकसभा चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं पार्टी के अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रही हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में निपुण है आपने Dist Court में प्रैक्टिस भी की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *