नोएडा/ फेस वार्ता : व्हाट्सअप पर इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 78,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाला 01 साइबर अपराधी गिरफ्तार। थाना साइबर क्राइम नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए टास्क पूराकर इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 78,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाला 01 साइबर अपराधी अचल वर्मा पुत्र स्व0 पन्नालाल वर्मा को गाँव होशियारपुर सेक्टर 52 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
थाना साइबर क्राइम नोएडा पर अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से वादिनी से संपर्क किया गया और व्हाट्सअप पर जोड़कर टास्क पूराकर लाभ कमाने का झांसा देकर 78,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 127/2023 धारा 420 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अचल वर्मा पुत्र स्व0 पन्नालाल वर्मा के खाते में धोखाधड़ी से सम्बन्धित धनराशि ट्रांसफर हुयी हैं। अभियुक्त अचल वर्मा के खाते में 10,00,000 रुपये फ्रीज कराये गए है, उपरोक्त अभियोग में अन्य खातों से अब तक 30,00,000 रुपए की धनराशि वापस करायी जा चुकी है, शेष धनराशि वापस कराये जाने की कार्यवाही प्रचलित हैं। अभियुक्त अचल वर्मा के बैंक खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पर कुल 54 शिकायते विभिन्न राज्यों से होना पाया गया है, जो मुख्य अभियुक्त है। थाना साइबर क्राइम नोएडा के एक अन्य अभियोग 141/2023 में भी अभियुक्त की संलिप्तता पायी गयी है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः
मु0अ0सं0 127/2023 धारा 420 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट