नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण:रात्रि में डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया किन्तु नही रुके और भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया तो मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने सेक्टर 18 मल्टी लेवल पार्किंग के पास पहुंचते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान 1. रोशन पुत्र रामप्रवेश निवासी जे0जे0 कालोनी सेक्टर 9, थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी।
घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसे कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान 2. अनवर पुत्र शौकत निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर, वर्तमान पता- जे0जे0 कालोनी सेक्टर 8, थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर के रूप मे हुयी। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके पर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट मिली है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है, अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर व 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा 05 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनियों के बरामद हुए।
अभियुक्त
1.रोशन पुत्र रामप्रवेश निवासी जे0जे0 कालोनी सेक्टर 9, थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 26 वर्ष,
2.अनवर पुत्र शौकत निवासी मूल पता ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात जिला बिजनौर, वर्तमान पता- जे0जे0 कालोनी सेक्टर 8, थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष, बरामदगी 1. एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट2. 02 तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर,3. छिनैती किये गये 05 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनियों के।
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः
अभियुक्त रोशनः-
1. मु0अ0सं0 144/2017 धारा 398/401 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 146/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 376/2017 धारा 392/411 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 357/2018 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0 361/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0सं0 410/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
7. मु0अ0सं0 121/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
8. मु0अ0सं0 253/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
9. मु0अ0सं0 564/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
10. मु0अ0सं0 244/2019 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
11. मु0अ0सं0 794/2019 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
12. मु0अ0सं0 801/2019 धारा 307 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
13. मु0अ0सं0 803/2019 धारा 414/482 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
अभियुक्त अनवर पुत्र शौकीनः
1. मु0अ0सं0 838/2021 धारा 201/302/404 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 67/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 459/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 483/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर