Spread the love
4 Views

ग्रेटर नोएडा। फेस वार्ता:

अंसल से प्रभावित किसानों की समस्याओ को लेकर आज 14 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर बैठक हुई बैठक मै संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को अपने सम्बोधन मै बताया कि अंसल बिल्डर ने हाईटेक सिटी बसाने के लिए प्रदेश सरकार से वर्ष 2006 मै उत्तम स्टील के नाम से लाईसेंस लिया और उसकी जिम्मेदारी बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण को दी गई अंसल बिल्डर ने अपने दलालों के माध्यम से किसानों को गुमराह कर बहला-फुसलाकर औने पौने रेटों मै जमीन की खरीद फरोख्त की किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आधे रूपए दिए गए बाकी का भुगतान के लिए दो तीन दिन बाद देने की बात कही गई लेकिन आज तक भी बाकी का भुगतान नही किया गया तो किसानों ने अपनी जमीनों पर कब्जे कर लिए 12 सालों से किसान अपनी ज़मीनों पर काबिज है लेकिन अब अंसल बिल्डर ने किसानों से बचने के लिए सर्वोत्तम बिल्डर को हाईटेक सिटी के लिए किसानों के सामने खडा कर दिया है जो अपने गुंडों के दम पर किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करा रहा है जिससे किसानों मै भारी आक्रोश है जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है कि जब तक अंसल बिल्डर से किसानों की समस्याओ का समाधान नही हो जाता है तब तक कोई भी बिल्डर कार्य ना करे लेकिन जिलाधिकारी महोदय ने इस मामले मै कोई सज्ञान नही लिया है जिससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने आज आन्दोलन की रूप रेखा तैयार कर ली है और बैठक के बाद किसानों की एक पंचायत भोगपुर शिव मंदिर पर की और सभी की सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सर्वोत्तम बिल्डर व अंसल बिल्डर का कार्य बन्द आज ही करायेंगे वहां से किसानों ने बिल्डर के निर्माण कार्य बन्द कराकर धरने पर बैठ गए कल महापंचायत बुलाई गई है । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, जय जवान जय किसान के संयोजक सुनील फौजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, गिरीश भाटी, पश्चिमी उत्तर अध्यक्ष संदीप भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नगर उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देव नगर जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराज नागर, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष हापुड इमरान अली, प्रदेश अध्यक्ष युवा भोलू पंडित, प्रदेश महासचिव प्रशान्त शर्मा, धर्मवीर भाटी ,देवेन्द्र भोगपुर, सपेदंर आदि सैकड़ों किसान और महिलाए मौजूद रहे

Loading