ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता भारत भूषण: भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोयडा मण्डल कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा के कर कमलों से जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ
जिसमें एमएलसी श्रीचंद शर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी दीपक नागर पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश गुलिया विजय रावलजी, विलासपुर चेयरमैन संजय चेची, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी सुनील भाटी सिरसा, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की नीतियों को जन जनतक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा व जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्माजी ने स्पष्ट तौर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।