Spread the love
40 Views

फेस वार्ता 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर “राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता – एक परिचर्चा ” आयोजित की गयी। 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपस्थित जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विदित चौधरी ने राजीव जी को नमन करते हुए कहा कि वास्तव में स्व० राजीव गांधी ने ही आधुनिक भारत की नींव रखी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने “राजीव गांधी – आधुनिक भारत के निर्माता” परिचर्चा शुरू करते हुए कहा कि वर्तमान पंचायती राज व्यवस्था में मतदान की उम्र को 18 वर्ष कर राजीव गांधी ने लोकतांत्रिक क्रांति लाने का काम किया, सूचना और प्रौद्योगिकी में उनका योगदान आज पूरी दुनिया समझती और मानती है। अपने कार्यकाल के दौरान देश के किसानों, गरीबों के उत्थान के लिए उनके द्वारा दिया गया योगदान देश कभी भूल नहीं सकता है।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी ने सामाजिक व धार्मिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की व साम्प्रदायिक ताकतों को हमेशा न सिर्फ चेताया बल्कि देश को एक रखने के संघर्ष में अपनी शहादत भी दी, ऐसे शहीद नेता को हम कांग्रेस कार्यकर्ता बारम्बार नमन करते हैं।  श्रद्धांजलि व परिचर्चा कार्यक्रम में विदित चौधरी, मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, एम० एल० वर्मा, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, नीरज लोहिया, कपिल भाटी, दुष्यंत नागर, सचिन शर्मा, नितीश चौधरी, गौतम सिंह, गौरव लोहिया, धीरे वाल्मीकि, बिन्नू नेता जी, सुबोध भट्ट, सचिन भाटी, राजू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading