Spread the love

फेस वार्ता:-

नोएडा :- सेक्टर 40 नोएडा बोथरा भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी सुशिष्या साध्वी श्री अणिमा जी के सानिध्य में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। साध्वी श्री अणिमा जी ने आज का जो मुख्य टॉपिक था हमारी संस्कृति हमारे संस्कार और हमारा परिवार इसके ऊपर विस्तार से बातचीत की l साध्वी श्री अनिमा श्रीजी ने कहा कि जब तक हम अपने परिवार के बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं देंगे और स्वयं भी उनका पालन नहीं करेंगे तब तक हमारा परिवार संस्कारी नहीं बन सकता।

उन्होंने आगे फ़रमाया कि जब एक माता पिता ग़लत रास्ते पर चलेंगे रात्रि में घर पर लेट सवेर आएँगे नशा करेंगे तो वो अपने बच्चों को कैसे मना कर सकते हैं तो हमें निज पर शासन करना होगा तभी हम अपने परिवार में अनुसासन ला सकेंगे। साध्वी श्री ने आगे कहा कि हमारा समाज कृषि और ऋषि से चलता है यानी की जो हमारा शरीर है वो खाद्य पदार्थ से भर जाता है जिसके लिए हमें कृषि की आवश्यकता होती है परंतु जो हमारी आत्मा है उसकी त्रिपति हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर होती है जिसके लिए हमें ऋषि मुनियों के पास जाना पड़ता है साधु संतों के पास जाना पड़ता है l हर इंसान को अपने जीवन में संयम रखना ग़ुस्से पर क़ाबू रखना जीवन का सबसे मूल मंत्र है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपको भी अपने धर्म का पालन करना चाहिए क्योंकि जो भी आप छापेंगे और दिखाएंगे उसे दुनिया देखेगी यदि आप अच्छी चीज़ दिखाएंगे तो अच्छा दिखेगा और कोई बुरी चीज़ दिखाएंगे तो बुरा दिखेगा । आपने सही है और विवेक से हमेशा सत्य का साथ दे। डॉक्टर साध्वी श्री सुधा प्रभा जी ने कहा कि मनुष्य जीवन मिलना हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि पता नहीं कितने जन्मों के बाद हमें इस रूप में आने का मौक़ा मिलता है। मनुष्य जीवन में हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन का निर्वाह करना चाहिए। जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलते हैं उनका परिवार उनका व्यापार और उनका अचार और व्यवहार हमेशा संस्कारी होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि नकारात्मक सोच इंसान को निठल्ला बना देती है l हमारी संस्कृति ही हमारे संस्कार है। हमेशा से भारत देश को संस्कारी देश माना गया है। एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए साध्वी श्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि हमें 100%मतदान करना चाहिए। क्योंकि आपके मतदान से हमारे देश का भविष्य निश्चित होता है । आप सभी को देश हित में अपने विवेक से मतदान करना चाहिए । साध्वी श्री कर्णीका जी ने कहा कि हमें अपने अपने परिवारों में हमेशा धर्म के प्रति बात करनी चाहिए  हमें लेट नाइट क्लबों में नहीं जाना चाहिए। हमें शाकाहार का प्रयोग करना चाहिए। हमें धूम्रपान मदिरापान का त्याग कर अपने स्वास्थ्य को जागृत करना चाहिए। जीवन अनमोल है उसकी दुबारा प्राप्ति संभव नहीं है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा नोएडा द्वारा आए हुए सभी पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया गया।

Loading

You missed