Spread the love
166 Views

Loading

नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में डीएनडी फ्लाईओवर पर उनका जोरदार स्वागत किया।

अखिलेश यादव रविवार को गांव सर्फाबाद गांव में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ से नोएडा आये थे। वह दिल्ली एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते नोएडा पहुंचे। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए जिले के कोने-कोने से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचे। डीएनडी फ्लाईओवर पर अखिलेश यादव का काफिला पहुंचते ही। सपा कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, डॉ महेंद्र नागर, कृशांत भाटी, सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, अतुल शर्मा, कृष्णा चौहान, उपदेश नागर, महेश भाटी, मेहंदी हसन, मिंटी खारी, अकबर खान, अमित रौनी, अनूप तिवारी, अवनीश भाटी, विकास भनौता, राहुल आर्यन, रजनीकांत भारद्वाज, दिगंबर सिंह, तरुण गौतम, रिंकू यादव, मनीष राणा, दीपक रावल, आदि मौजूद रहे।