Spread the love
217 Views

Loading

ग्रेटर नोएडा। बी बी शर्मा:- केंद्रीय निगरानी समिति भारत सरकार के उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर बने नवीन भाटी, प्रेस वार्ता कर केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान ने बताया है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया था, पूरे देश में  समिति लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है,

शासन द्वारा नियुक्त किए गए सदस्य हर गरीब मजदूर और बेसहारा लोगों की बात सीधे शासन पहुंचाता है, आपको बता दें नवीन भाटी निवासी गांव शाहदरा सेक्टर 142 नोएडा जोकि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री और उसके साथ-साथ कई बड़ी संस्थाओं से जुड़े रहकर लोगों के हित के लिए समाज के हित के लिए काम करते हुए आ रहे हैं, शासन द्वारा उनके अच्छे कार्य को देखते हुए केंद्रीय निगरानी समिति ने फैसला लिया है कि अब नवीन भाटी समिति के साथ जुड़कर लोगों की आवाज शासन तक पहुंचाएँ।