Spread the love
6 Views

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

थाना बिसरख खैरपुर गोल चक्कर से एसीई सिटी के तरफ जाने वाले रास्ते से पुलिस मुठभेड के उपरान्त अभियुक्त ललित पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम खिरवा जलालपुर थाना सरधना जिला मेरठ उम्र 25 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक चोरी की स्कूटी बरामद की गयी है।


अभियुक्त थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के मु0अ0सं0 169/2023 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त है। स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो स्कूटी को अभि0 के द्वारा दिल्ली से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस स्टेशन एम.वी. थेफ्ट दिल्ली पर एफआईआर नं0-0546/2023 पंजीकृत है। मुठभेड मे घायल हुए अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 169/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0 28/2023 धारा 120बी/380/411 भादवि थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
3.मु0अस0 38/2023 धारा 120बी/380/411 भादवि थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
4.मु0अस0 39/2023 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0 091/2020 धारा 379/411 भादवि थाना नागल जनपद सहारनपुर
6.मु0अ0सं0 263/2021 धारा 379/411 भादवि थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
7.मु0अ0सं0297/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सुमेरपुर थाना जनपद हमीरपुर
8.मु0अ0सं0 238/2015 धारा 379/411 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड
9.मु0अ0सं0 641/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली शहर जिला बुलन्दशहर ।
10.मु0अ0सं0 1114/2022 धारा 379/411 भादवि थाना थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर
11. मु0अ0सं0 062/2016 धारा 379/411 भादवि थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।

Loading