Spread the love
5 Views

ग्रेटर नोएडा। फेस वार्ता :- प्रसारित अध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका राजयोगिनी शिवानी बहन यूटयूब पर उनके प्रशंसकों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।शिवानी बहन की जीवन मूल्यों, आत्म-प्रबंधन, आंतरिक शक्तियों, रिश्तों में सामंजस्य, आत्म-सशक्तिकरण, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिकता और जीवन जीने की कला आदि विषयों पर दिए गए विचार खूब पसंद किए जाते हैं।

देश विदेश में वह ऐसे ही कई ज्वलंत विषयों पर व्याख्यान देती रहती हैं। शिवानी दीदी के व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।दिनांक 4 नवंबर, 2023 को यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। विषय है-दिवाली आइए हम अपने भीतर के दीया को प्रज्वलित करें। यह आयोजन शाम 6 बजे से 8 बजे तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे तय समय से कुछ समय पूर्व स्थान ग्रहण कर लें। इस आयोजन में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निषेध किया गया है।

Loading