Spread the love
160 Views

Loading

नोएडा/फेस वार्ता न्यूज भारत भूषण : थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा सुपरटेक तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी। चैंकिग के दौरान एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस बल रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह नही रूका और तेजी से एटीएस की तरफ भागने लगा। पुलिस बल को शक होने पर उक्त बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो बाइक सवार हाईवे की तरफ भागने लगा।

व्यक्ति द्वारा एक्सप्रेस वे से जे0पी0 फ्लाई ओवर पर चढ़ने वाले कट के पास बाइक को वही गिराकर अपने हाथ में लिये हथियार से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करता हुआ भागने लगा, पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसकी पहचान अभियुक्त फैजान पुत्र निसार निवासी प्याऊं वाली गली ईदगाह बस्ती मुरादनगर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद हाल पता किराये का मकान सरकारी स्कूल के सामने ग्राम गेझा थाना फेस-2 जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से स्नैचिंग के भिन्न-2 कम्पनी के 05 स्मार्ट फोन, 01 देशी तमंचा .315 बोर नाजायज व नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 बिना नम्बर की स्पलैण्डर प्लस मो0सा0 बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त फैजान का शातिर किस्म का मोबाइल स्नैचर/चोर है, इसके विरुद्ध एनसीआर क्षेत्र में कई मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त फैजान का आपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0-641/20 धारा -380/411 भा0द0वि0 थाना फेस-2 जिला गौतमबुद्धनगर

2.मु0अ0सं0-257/19 धारा -379/411 भा0द0वि0 थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद

3.मु0अ0सं0-436/22 धारा -302/504/34 भा0द0वि0 थाना मुरादनगर जिला गौतमबुद्धनगर