Spread the love
240 Views

Loading

  1. बैठक में अलग अलग राज्यों के 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जो मोर्चा में सम्मलित हुए।

फेस वार्ता/ संवाददाता: – 

दिल्ली: देश के ढाई सौ किसान संगठनों को मिलाकर MSP गारंटी किसान मोर्चा का दो वर्ष पूर्व गठन किया गया था जो किसानों की सभी फसल पर MSP गारंटी कानून के लिए पूरे देश में बैठकों के माध्यम से केंद्र सरकार तक किसानों की बात पहुचानें का काम कर रहें है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का देश के अलग अलग राज्यों में बैठकों का दौर जारी हैं।

मोर्चा की बैठक मै सभी ने एक सुर मै किसानों की प्रत्येक फसल पर एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है मांग न मानने पर पूरे देश मै आन्दोलन किए जाने की बात कही है

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने चैनई मै शनिवार को हुई मोर्चा की बैठक मै नोएडा मै पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के साथ हुए बर्बरतापूर्ण रवैए और प्राधिकरणों द्वारा लिखित करार नामों से किसानों की भूमि अधिग्रहण कर उनके अधिकारों से वंचित कर प्राधिकरण की हठधर्मी की बात उठाई गई जिसमें एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा ने नोएडा में किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को पूर्ण समर्थन देते हुए किसानों को उनका हक अधिकार की लडाई के लिए समर्थन किया है इस अवसर पर तमिलनाडु, केरल, आन्ध्रप्रदेश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली प्रदेश, उत्तर प्रदेश, व अन्य राज्यों के 35 बडे किसान संगठन सम्मिलित हुए।