Spread the love
29 Views

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैमराला चक्रसैनपुर स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक हुई बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह ने किया। बैठक मै पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी निवासियों का पैरामाउंट बिल्डर के तानाशाह रवैए के विरोध में भारतीय किसान यूनियन बलराज के नेतृत्व में 22 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर महापंचायत की रूप रेखा तैयार की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन ने बार बार झूठे आश्वासन देकर महापंचायत को स्थागित कराया गया है पूर्व में 8 अक्टूबर को विशाल महापंचायत होनी थी लेकिन 5 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसीपी सेन्ट्रल नोएडा ,यूपीसीडा आर एम की उपस्थिति में पैरामाउंट बिल्डर के अधिकारियों के साथ बिन्दू वार मिटिंग हुई जिसमें सोसायटी की समस्याओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ और समस्याओ के समाधान का 10 अक्टूबर से समाधान का झूठा आश्वासन देकर महापंचायत को स्थागित कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन खुलेआम बिल्डर का पक्षपात कर रहा है समाधान की बजाय पुलिस धरनारत सोसायटी निवासियों को धमकाने और झूठे मुकदमे मै फंसाकर धरने को तोडने का काम कर रही है पैरामाउंट बिल्डर ने अरबों रुपए के अवैध निर्माण कर बडा घोटाला किया है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही उल्टे उन लोगों को फसानें का काम कर रही है जो अपने हक और अधिकार के लिए लड रहे है। बैठक मै राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने 21 अक्टूबर को धरनास्थल पर विशाल महापंचायत की घोषणा करते हुए सभी कार्यकर्ताओ को विशाल महापंचायत की तैयारी के लिए निर्देशित करते हुए भारी तादाद मै आने के लिए कहा।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह,राष्ट्रीय संगठन मन्त्री योगेंद्र भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश सचिव सोनू खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश महासचिव संदीप नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान, प्रदेश संगठन मन्त्री, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, युवा जिलाध्यक्ष लक्की, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अभिषेक, जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शकीना खान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रेबा दास,जिला महासचिव एडवोकेट शाहिद, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नेहरा ब्लाक अध्यक्ष दादरा तपसी, जिला सचिव विनित शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *