Spread the love
166 Views

Loading

फेस वार्ता:- 

दादरी, 25 सितंबर 2024 – दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के अंतर्गत ग्राम अकीलपुर और जेपी अमन सोसाइटी में भाजपा के नए सदस्य जोड़े। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को भाजपा की नीतियों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान नागर ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस सदस्यता अभियान में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी का समर्थन दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।