Spread the love
41 Views

फेस वार्ता 

जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में जनपद में चल रही जनसुनवाई व जनसंवाद यात्रा का कारवाँ दुजाना गांव पहुँचा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह नागर व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता तेजवीर नेता के संयोजन में दुजाना गांव के पुराने शिव मंदिर के पास जनसंवाद यात्रा बैठक आयोजित की गयी। 

दादरी:- जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दुजाना गांव में जनसंवाद यात्रा बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के पूर्व, आज़ादी के आंदोलन के दौरान व स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी अनेक विचारधाराएं सामाजिक और राजनैतिक रूप से हमारे चारों ओर हैं, इस देश की आत्मा गाँवों में बसती है हमेशा सामाजिक क्रांति के माध्यम से ही समय – समय पर राजनैतिक उदभव हुए हैं, दुजाना गांव में स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक कई राष्ट्रीय नेता आपसे मिलकर रूबरू हुए हैं।

इन सबका यहाँ आने का राजनीतिक कारण यही रहा है कि हम सभी वो विचार रखते हैं जो समाज और राजनीति नई दिशा दिखाता है। बीते वर्षों में कहीं न कहीं कांग्रेस पर आपका भरोसा कम हुआ था मगर अब समय नई जाग्रति है नयी दिशा दिखाने का है इसीलिए हमें अब कांग्रेस को अपनी आवाज़ बनाना होगा क्योंकि बाकी सभी विचार और राजनैतिक दल ऐसा करने में विफल रहे हैं। हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक को ब्रह्म सिंह मास्टर जी, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर, रिज़वान चौधरी, सनी नागर ने भी संबोधित किया। हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह नागर व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता तेजवीर नेता जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह प्रधान द्वारा की गयी।  दुजाना गांव में हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठक में यात्रा संयोजक महाराज सिंह नागर, तेजवीर नेता जी , राजेंद्र मास्टर जी,गौतम अवाना, रिज़वान चौधरी, सतीश शर्मा, ब्रह्म सिंह मास्टर जी, उदय नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, श्रुति कुमारी, वसील अहमद, महिपाल प्रधान, मुकेश शर्मा, अरुण भाटी, गौतम सिंह, सचिन शर्मा, नितीश चौधरी, चाहत राम, सूबेदार महावीर, मोहित, चरण सिंह भाटी,अर्जुन, सचिन कुमार, बियर सिंह, गजराज सिंह, विजयपाल सिंह, सुनील फौजी, संदीप नागर, अरविन्द रेक्सवाल, धीर सिंह, तनवीर अहमद, ऋषिपाल नागर, सुबोध भट्ट, ओपेन्दर भाटी, सचिन भाटी, आदि ग्रामवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading