Spread the love
45 Views

फेस वार्ता।

नोएडा:- दिनांक 17/18.07.2024 की रात्रि को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा ग्राम चौड़ा सेक्टर-12/22 के पास चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्रो रजि0 नं0 डीएल 7 एस.बी.यू 8413 पर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मदर डेयरी, गन्दा नाला सेक्टर-11 नोएडा के पास मोटरसाइकिल से फिसलकर गिर गया। उक्त बदमाश द्वारा अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला पुत्र नईम निवासी जे0जे0 कैम्प तिगरी, थाना संगम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा थाना फेस-1 नोएडा से चोरी हुई मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्रो रजि0 नं0 डीएल 7 एस.बी.यू 8413 बरामद हुई है। बदमाश पर लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणः दिलशाद उर्फ मुर्गे वाला पुत्र नईम निवासी जे0जे0 कैम्प तिगरी, थाना संगम विहार, नई दिल्ली।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः

1.मु0अ0सं0 256/2016 धारा 452/380/411 भादवि थाना कडकडडूमा दिल्ली।
2.मु0अ0सं0 321/2014 धारा 379/411 भादवि थाना साकेत दिल्ली।
3.मु0अ0सं0 1091/2017 धारा 452/454/325 भादवि थाना हौज खास दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 643/2017 धारा 379/411 भादवि थाना संगम विहार दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 062/2018 धारा 379/411 भादवि थाना सनलाईट कालोनी दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 219/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जीआरपी कैन्ट आगरा।
7.मु0अ0सं0 248/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-3 नोएडा।
8.मु0अ0सं0 213/2022 धारा 392 भादवि थाना फेस-3 नोएडा।
9.मु0अ0सं0 245/2022 धारा 411/414 भादवि थाना फेस-3 नोएडा।
10.मु0अ0सं0 159/2021 धारा 392/411/34 भादवि थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद।
11.मु0अ0सं0 162/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद।
12.मु0अ0सं0 161/2021 धारा 411/414/34 भादवि थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद

बरामदगी का विवरणः 1-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस

2-थाना फेस-1 नोएडा से चोरी हुई मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्रो रजि0 नं0 डीएल 7 एस.बी.यू 8413

Loading