Spread the love
151 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा:- जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला द्वारा ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए दीपक चोटीवाला ने बताया की हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन व कांग्रेस पार्टी को मिले जन समर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। इसी के ध्यानार्थ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश व जनपद गौतमबुद्ध नगर की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

इसी क्रम में जिला गौतमबुद्ध नगर संगठन क्षेत्र की विधानसभा दादरी व विधानसभा जेवर में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम आयोजित करेगी।

विधानसभा क्षेत्र दादरी में दिनांक 14 जून व विधानसभा क्षेत्र जेवर में दिनांक 15 जून को विधानसभा स्तरीय धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने साथ ही साथ बताया की आने वाले एक माह में जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत कमेटियों का पुनर्गठन पूर्ण कर लिया जायेगा। पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के जिला चेयरमैन गौतम अवाना, जिला संयोजक कल्पना सिंह, जिला सचिव गौरव लोहिया उपस्थित रहे।