Spread the love

ग्रेटर नोएडा:-  दतावली गाँव में ज़िला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गौतमबुधनगर देवा भाटी के आवास पर गौतमबुद्धनगर से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी डा० महेश शर्मा ( सांसद, पूर्व केंद्रीय मन्त्री भारत सरकार) के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

जिसमे लगभग 50 से अधिक गाँवों के प्रधान व बीडीसी व वरिष्ठ सामाजिक लोगों सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।सभा में मौजूद लोगो ने डा० महेश शर्मा को अधिक अधिक से मतो से ऐतिहासिक मतो से जिताने का वायदा किया।

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर , ज़िला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी , पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ,दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित  ,खोड़ा नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन रीना गज्जी भाटी  व आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी ने गौतमबुधनगर के दादरी विधानसभा के रिठोढी चिढेडा दतावली बड़पुरा डेरीमच्छा डेरी स्कैनर सादोपुर बादलपुर आदि दर्जनों गाँवों में घर घर जनसम्पर्क कर देश में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी की सरकार बने उसके लिये क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों से अपनी जीत के आशीर्वाद को लेकर वोट माँगे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि 10 साल सेवा सुशासन और ग़रीब कल्याण के देश लिये देवतुल्य जनता के वोट रूपी आशीर्वाद से सम्भव हुआ और अबकी बार 400 पार का संकल्प मान्य मोदी ने एवं प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को विजयी बनाने को योगी जी लगे है और तीसरी बार मान्य मोदी जी की सरकार देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से बनेगी मोदी जी की गारंटी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के कार्य मोदी योगी की जोड़ी कर रही है और उसके लिये उन्होंने लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने कमल पर वोट करने की अपील कर अपने लिये वोट माँगे इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी दादरी विधायक तेजपाल नागर पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी देवा भाटी दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित बिजेंद्र प्रमुख सत्ते प्रधान संजय भाटी कर्मवीर आर्य अभिषेक शर्मा मनोज भाटी बबलू गुर्जर गुरुदेव भाटी सोमेश गुप्ता प्रकाश प्रधान विजय गौतम ईश्वर प्रधान पंकज रावल पवन त्यागी आदि कार्यकर्ता ग्रामवासी जगह जगह उपस्थित रहे

Loading

You missed