Spread the love
176 Views

Loading

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:

ग्रेटर नोएडा:- सपा एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आईएनडीआईए गठबंधन की लहर चल रही है।

भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। जिसके चलते जनता भाजपा से त्रस्त जनता अब देश में बदलाव चाहती है।