Spread the love

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

दिनांक 03.12.2023 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 222/2023 धारा 323/324/352/326/307 भादवि में वांछित 03 अभियुक्त 1.नकुल पुत्र संजीव 2.आकाश पुत्र फतेह सिंह हलवाई 3.बबलू पुत्र सतवीर को अभियुक्तों के निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः

अभियुक्त 1.नकुल 2.आकाश व 3.बबलू के द्वारा दिनांक 29.11.2023 को वादिया के पति पर चाकू से जान से मारने की नियत से हमला करते हुए गम्भीर रूप से घायल करना जिसके सम्बन्ध मे थाना जारचा पर मु0अ0सं0 222/2023 धारा 323/324/352/326/307 भादवि पंजीकृत है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.नकुल पुत्र संजीव निवासी गुलावठी खुर्द, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष।

2.आकाश पुत्र फतेह सिंह हलवाई निवासी गुलावठी खुर्द, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष।

3.बबलू पुत्र सतवीर निवासी गुलावठी खुर्द, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

मु0अ0सं0 222/2023 धारा 323/324/352/326/307 भादवि थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ0नि0 सचिन खोखर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।

2.उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।

3.का0 गौरव, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर।

4.का0 अनुरोध, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर ।

थाना सेक्टर-113 नोएडा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना का विवरण:

दिनांक 10.11.2023 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-113 पर सूचना दी गयी कि उनकी बेटी की शादी दिनांक 07.02.2023 को आशीष तोमर पुत्र विजयाल निवासी गढ़ी चौखण्डी, थाना फेस-3 नोएडा से हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गयी तथा उनकी पुत्री का जबरन गर्भपात कराया गया जिससे उनकी पुत्री गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गयी। वादी मुकदमा की सूचना पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर मु0अ0सं0- 457/2023 धारा 498ए, 323, 315, 504, 506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम आशीष पुत्र विजयपाल आदि 06 नफर पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान दिनांक 20.11.2023 को पीड़िता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। अभियोग में धारा 304बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

कार्यवाही का विवरण:

दिनांक 02.12.2023 थाना सेक्टर-113 गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पर्थला सीएनजी पम्प के पीछे सर्विस रोड से अभियुक्त आशीष तोमर पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण:

आशीष तोमर पुत्र विजयपाल निवासी गढ़ी चौखण्डी, सेक्टर-68, थाना फेस-3, नोएडा उम्र करीब 25 वर्ष।

अभियोग का विवरण:

मु0अ0सं0- 457/2023 धारा 498ए/323/315/504/506/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1.व0उ0नि0 राजकुमार चौहान, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।

2.उ0नि0 अंकित शर्मा थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।

3.हे0का0 नरेन्द्र सिंह थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।

थाना बिसरख सोसाइटी के मन्दिर में चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त (सिक्योर्टी गार्ड) गिरफ्तार।

थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में स्थित मन्दिर के दान पात्र से सिक्योर्टी गार्ड के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया जिसके सम्बन्ध में सोसाइटी निवासी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में स्थित मन्दिर के दान पात्र से चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त (सिक्योर्टी गार्ड) महेन्द्र कुमार यादव पुत्र राम सूरत यादव को पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः  महेन्द्र कुमार यादव पुत्र राम सूरत यादव निवासी ग्राम कुढवा, पोस्ट जिला भदोही, उत्तर प्रदेश।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0-1001/2023 धारा-379/511 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः1.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर। 2.है0का0 अमित कुमार थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

Loading