विधायक पंकज सिंह ने व्यापारियों के साथ मीटिंग की।
नोएडा/ फेस वार्ता: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सेक्टर 115 में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने व्यापारियों के साथ मीटिंग की
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि व्यापारियों से रूबरू होने के लिए विधायक पंकज सिंह आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यालय में पहुँचे l जैन ने बताया कि व्यापारियों को हो रही बिजली, पार्किंग, GST डिपार्टमेंट द्वारा हो रही समस्याओं से अवगत करवाया गया।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं पर बहुत जल्द कार्य किया जाएगा और बिना विलंब इन्हे सही करवाया जाएगा l विधायक ने कहा कि व्यापारी बिना डरे कार्य करें l योगी सरकार में व्यापारी सर्वोपरि है l व्यापारी के बिना अर्थव्यवस्था को चलाना संभव ही नहीं है l उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल जिस प्रकार कार्य कर रहा है वो दिन दूर नहीं जब आप राष्ट्रीय लेवल पर कार्य करेंगे। नोएडा को बिजली की समस्याओं से मुक्त करवाना है। सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के लिए हर समय तैयार खड़ी है।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि पंकज सिंह जी प्रथम बार प्रदेश कार्यालय में पहुँचे और उन्होंने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने विधायक को कहा कि सभी व्यापारी सत्तारूढ़ पार्टी के साथ है आप हमारे परिवार के रक्षा के लिए व्यापारी इंश्योरेंस की व्यवस्था करवाए व्यापारी बीमा को 10, लाख से बढ़ाकर कम से कम एक करोड़ रुपया का किया जाएप्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष परवीन गर्ग प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल प्रदेश सचिव सिवा चौहान मनीष शर्मा उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह क्रॉकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल पेंट एसोसिएशन से भारत बंसल , ललित गोयल, यश गर्ग सेक्टर 50 असोसिएशन से अमित गुप्ता मनीष गुप्ता शटरिंग असोसिएशन से रघुनाथ सिंह GST एडवोकेट विकल गुप्ता धर्मेन्द्र चौहान राम किशन यादव व अन्य व्यापार मंडल के सदस्य सम्मिलित हुए।