Spread the love
48 Views

Loading

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैमराला चक्रसैनपुर स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने की और संचालन यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान आज के दौर मै अपने हक और अधिकार से वंचित हैं जिला गौतमबुद्धनगर के गांवों मै जिला पंचायतों व ग्राम पंचायतों को समाप्त कर दिया जिससे गांवों के सम्पूर्ण विकास रूक गये ग्रामीण अपने हक और अधिकारों से वंचित हो गए। नौएडा, ग्रेटर नौएडा के गांवों के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेदारी नौएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नौएडा व यमुना विकास प्राधिकरण ने ली लेकिन गांवों के विकास के हालात बद से बदतर है ग्रामीण विकास के लिए प्राधिकरणों के चक्कर काट काट कर थक जाते है लेकिन कोई समाधान नही होता।
तिलपता गांव से मुख्य मार्ग गुजरता है जो दादरी और नौएडा दिल्ली को जोडता है जिसमें से प्रति दिन लाखों की संख्या में वाहन गुजरते है उस सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई कई फुट गहरे गडढे हैं जिसमें पानी भरा रहता है जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है बडे बुजुर्ग महिलाओ व बच्चों का निकलना दुभर हो रहा है ये है प्राधिकरणों के विकास की रफ्तार ग्रामीण समस्याओ को लेकर ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण के चक्कर काट काट कर थक चुके है लेकिन कोई सुनने को तैयार नही।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिलपता व अन्य गांवों की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै 14 मई को तिलपता गांव में महापंचायत होनी थी लेकिन भारतीय सेना के आप्रेशन सिन्दूर और देश के हालातो को मध्य नजर रखते हुए संगठन ने महापंचायत को स्थागित कर दिया था। बैठक मैं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 2 जून को किसानों की समस्याओं को लेकर तिलपता गांव के शिव मंदिर पर महापंचायत होगी।
महापंचायत मै यदि प्रशासन,और ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण किसानों की समस्याओं का समाधान नही करता है तो महापंचायत को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मै तब्दील किया जायेगा।
संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि किसानों के साथ नौएडा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा किसानों के साथ किसी भी प्रकार के शौषण व उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जायेगा। जो किसानों के हक और अधिकार है उनका तत्काल मै समाधान किया जाए। संगठन के यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने कहा कि जिन गांवों में जिला पंचायतों व ग्राम पंचायतों को समाप्त किया है उन गांवों मै जिला पंचायतों व ग्राम पंचायतों को बहाल किया जाए अन्यथा गौतमबुद्धनगर मै विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) एक सशक्त और इमानदार संगठन है जो किसानों व मज़दूरों व गरीब असहाय लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खडा रहता है उन्होनें आगे अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि संगठन के प्रति सजग रहें और संगठन का विस्तार करें और अनुशासन में रहकर लोगों की समस्याओ को लेकर मदद करें। गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव ने कहा कि नौएडा विकास प्राधिकरण के तानाशाह रवैए के विरोध मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै शहदरा गांव में 15 फरवरी 2024 से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को एक विशाल रुप देने की तैयारी चल रही है प्राधिकरण के अघिकारियों के बार-बार आश्वासन पर डेढ वर्ष से शान्तिपूर्ण बैठे है लेकिन अब संगठन का धैर्य का बांध टूटता जा रहा है।
बैठक मै संगठन का विस्तार करते हुए आकिब को जिलाध्यक्ष बागपत के पद पर नियुक्त किया गया, सुनील कुमार को जिला संगठन मन्त्री गौतमबुद्धनगर,और राहुल नागर को जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, यूथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष हापुड महेश शिशौदिया, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद संदीप राणा, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, पश्चिमी यूथ प्रदेश अध्यक्ष भोलू पंडित, उत्तर प्रदेश महासचिव प्रशांत शर्मा, महानगर गौतमबुद्धनगर कपिल नागर, यूथ जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर प्रवीण कौशिक ,जिला संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद बैरागी,जिला संगठन मन्त्री, जिला उपाध्यक्ष लोकेश अल्हड, जिला उपाध्यक्ष मनवर अली, यूथ जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिश्चंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद डा० खालिद ,जिला सचिव विनित शर्मा, जिला महासचिव गाजियाबाद मुकेश शिशौदिया, जिला महासचिव बुलन्दशहर बादल, दादरी तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे इस बात की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *