25 साल के किसानों के संघर्ष और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से ग्राम बिरौंडा के किसानों को सौंपे 6 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के आवंटन पत्र
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभा कक्ष में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ग्राम बिरौंडा के 30 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के आवंटन पत्र वितरित किए।
इस गांव की जमीनों का वर्ष 2000 में अधिग्रहण किया गया था, लेकिन किसानों को 25 साल तक भी उनके आबादी के भूखंड नहीं मिल पाए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जमीन सदियों से किसानों और उनके परिवारों के जीवन यापन का जरिया रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विगत 08 वर्षों से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित हैं। तत्कालीन सरकारों की वजह से आज भी किसान अदालतों और प्राधिकरणों की चक्कर लगा रहे हैं।जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “तत्कालीन सरकारों की नीतियों की वजह से किसानों को न्याय नहीं मिल पाया। आज किसानों से वार्ताओं के माध्यम से समाधान के रास्ते निकले जा रहे हैं। किसानों की जमीनों पर बड़ी बड़ी परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं।