Spread the love
53 Views

Loading

एक राष्ट्र-एक चुनाव आज के भारत की आवश्यकता है:विकास जैन।

नोएडा/ फेस वार्ता: उत्तर प्रदेश एथलीट एसोसिएशन द्वारा रविवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के तहत आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव आज के भारत की आवश्यकता है।

यह भारत के विकास कि धुरी साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह समय की मांग है कि हम एक राष्ट्र-एक चुनाव के जरिये भारत को विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका में लेकर आएं।

विकास जैन ने कहा कि एक साथ पूरे देश में चुनाव होने से चुनावों पर खर्च होने वाली राशि को देश के विकास में लगाया जा सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी प्रणाली में किये जा रहे सुधार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि एक राष्ट्र एक चुनाव हो। उसके लिये लोगों के बीच जन जागरण चलाकर बताने की आवश्यकता है एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रशासनिक सुधार है। जिससे एक ही समय में चुनाव होंगे तो उससे आर्थिक व समय की बचत होगी। इससे राष्ट्र और अधिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बंसल जी ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना की और कहा कि देश का युवा ही आगे आकर 1 राष्ट्र एक चुनाव के लिए अभियान चला सकता है l इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश मंत्री अमित गोयल, राखी गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह, अमित कुमार, चारु जैन निमित्त कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed