नोएडा/फेस वार्ता भारत भूषण: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों ने सेक्टर 115 के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने बताया कि हिंदुओं के पावन त्योहार पर हम सब एक होकर रंगों का त्योहार होली मिल जुलकर बनाते हैं सभी हँसी ख़ुशी रंग लगाकर मिठाइयां खाकर इस उत्सव को महाउत्सव में बदल देते हैं l प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है। यहाँ सभी धर्मो के रीति रिवाज़ का सम्मान होता है। और हिन्दुओं का विशेष त्योहार होली है जोकि रंगों और प्यार का प्रतीक है।
हम सब मिल जुलकर इस त्योहार को ख़ुशी के साथ मनाते हैं l प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि अभी पदाधिकारियों ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को और प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता क़ो शुभकामनाएं दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी उन्हें होली के गानों पर थिरक का ख़ूब मस्ती की कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग निखिल अग्रवाल प्रदेश मंत्री शिवा चौहान मनीष शर्मा अंकुर बंसल महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता उपाध्यक्ष शेर्या शर्मा उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह उपाध्यक्ष अमित गोयल क्रॉकरी असोसिएशन से अध्यक्ष राजेश जिंदल कपिल भाटी आकाश तोमर व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।