नोएडा/ जीएन न्यूज भारत भूषण संवाददाता: 8-9 मार्च को नोएडा सेक्टर 73 स्थित ग्राम सर्फाबाद में आयोजित ऐतिहासिक बाबा शीतला गोल्ड कप भारत केसरी दंगल में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र शक्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पहलवान शामिल थे।
शक्ति सिंह, जो विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, ने भारत केसरी भार वर्ग (75 किलोग्राम से अधिक) में यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। शक्ति ने न केवल खेल में अपनी कुशलता का परिचय दिया, बल्कि अपनी पढ़ाई में भी अच्छे हैं, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।बौद्ध अध्ययन संकाय के सभी शिक्षकों ने शक्ति सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी सफलता को विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों ने भी शक्ति सिंह को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और अधिक पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।शक्ति सिंह की सफलता विश्वविद्यालय में उत्साह का कारण बन गई है और यह अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। उसने ने इससे पहले भी दो और प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुका है।