Spread the love
87 Views

Loading

ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता: आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज के निदेशक, डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज महिलाओं और छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां छात्राएं एवं महिला कर्मचारी निःसंकोच अपनी शिकायतें और समस्याएं साझा कर सकती हैं।

इस अवसर पर डॉ. सुनीता शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए और उन्हें हिंसा एवं भेदभाव से मुक्त समाज में जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और आर्थिक संसाधनों में समान भागीदारी को विकास के महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में रेखांकित किया। कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर आरपी चड्ढा जी ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में महिलाओं का सम्मान करें और उनके अधिकारों, भावनाओं एवं गरिमा को किसी भी प्रकार से आहत न करें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल महिलाओं का ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इस संगोष्ठी ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में डॉक्टर दीपा सिंह डॉक्टर सेतु गर्ग डॉ रेनू डॉ अंबिकापति डॉ मंजू उपस्थित रही

You missed