Spread the love
117 Views

Loading

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव: प्रमेन्द्र भाटी तीसरी बार बने अध्यक्ष, अजीत नागर बने सचिव

ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता न्यूज संवाददाता: गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट प्रमेन्द्र भाटी ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यह उनकी तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत है। कांटे की टक्कर वाले इस चुनाव में उन्होंने बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी को हराया। चार उम्मीदवारों के बीच हुए मुकाबले में संतोष बंसल तीसरे और जगत सिंह चौथे स्थान पर रहे।

सचिव पद के लिए एडवोकेट अजीत नागर ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट शोभाराम चंदीला को 444 मतों के अंतर से हराया।

प्रमुख परिणाम:

अध्यक्ष पद: प्रमेन्द्र भाटी ने अपने प्रतिद्वंदी मनोज भाटी बोडाकी को हराकर जीत दर्ज की।

अन्य उम्मीदवारों में संतोष बंसल और जगत सिंह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

सचिव पद:अजीत नागर: 1208 वोट, शोभाराम चंदीला: 764 वोट, विपिन कुमार भाटी: 353 वोट ,निरस्त वोट: 23

अन्य पदों के नतीजे:-

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:बृजेश कुमार शास्त्री: 951 वोट

मुकेश कुमार सेन: 729 वोट कुलदीप त्यागी: 621 वोट

निरस्त वोट: 47

बृजेश शास्त्री ने 222 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने जीत को अपने समर्थकों के साथ संवाद और अनुभव का परिणाम बताया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष:देवेन्द्र खारी: 1162 वोट

राकेश शर्मा: 1128 वोट

निरस्त वोट: 60

अंकित भाटी ने 425 मतों के बड़े अंतर से कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही। विजयी उम्मीदवारों ने बार एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास और वकीलों के हितों के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस चुनाव को संगठन में नई ऊर्जा और अनुभव का समावेश माना जा रहा है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को नई दिशा देने और वकीलों के हितों की रक्षा करने का भरोसा दिलाया।

You missed