Spread the love
27 Views

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

कार्यक्रम का आयोजन चंद्रवीर सिंह नागर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं समस्त प्रदेश इकाई के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने संभोधन में समाज की एकता ,उन्नति और विकास पर बल दिया। जिससे की समाज को एक नया मुक़ाम प्राप्त हो सके। संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने राजनैतिक व प्रशासनिक पदो पर गुर्जरों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।

ग्रेटर नोएडा:  पटेल लोक संस्कृतिक संस्थान में धूमधाम से मनाया गया गुर्जर एकता दिवस। सर्वप्रथम भगवान देव नारायण व सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने की। मंच का संचालन प्रो. बी.एस. रावत ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीपक पुरुषोत्तम पाटिल , गोपीचंद गुर्जर पूर्व विधायक व राष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष, बच्चू सिंह बैंसला संगठन महामंत्री अखिल गुर्जर महासभा , विशिष्ठ अतिथि के रूप में बहन रेणु चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई व निगम पार्षद दिल्ली , सुंदर चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इकाई , सतवीर गुर्जर पूर्व विधायक दादरी , संजय भैया चेयरमैन नगर पंचायत बिलासपुर , दीपक छोटीवाला ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस, जनार्दन भाटी ज़िला अध्यक्ष लोकदल रहे। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रवीर सिंह नागर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं समस्त प्रदेश इकाई के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने संभोधन में समाज की एकता ,उन्नति और विकास पर बल दिया। जिससे की समाज को एक नया मुक़ाम प्राप्त हो सके। संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने राजनैतिक व प्रशासनिक पदो पर गुर्जरों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्य योजना पर प्रकाश डाला।

गोपीचंद गुर्जर ने समाज को संगठित व शिक्षित करने पर बल दिया। बहन रेणु चौधरी व सुंदर चौधरी ने भी अपना संबोधन दिया। श्री चंद्रवीर नागर को प्रदेश अध्यक्ष व डी.एन. सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संजय भैया को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रो. बी.एस. रावत को प्रदेश प्रवक्ता , डॉ मनोज कटारिया को संगठन महामंत्री का नियुक्ति पत्र दिया गया व उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष , संगठन मंत्री , प्रवक्ता आदि को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। उत्तर प्रदेश इकाई ने सभी अतिथियों का पगड़ी व फूल मलायें पहना कर स्वागत किया। अंत में प्रोग्राम के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में गुर्जर समाज के महानुभाव व प्रतिष्ठित सख़्सियत मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *