Spread the love
153 Views

20 total views , 1 views today

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा,६ अक्टूबर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मंचन का आयोजन सेक्टर पाई, ऐच्छर में गोस्वामी सुशील महाराज के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है। मंचन में मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा (सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री) और रमेश बिधुरी (पूर्व सांसद, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा) उपस्थित रहे।

मंचन की शुरुआत गणेश पूजन से हुई, जिसके बाद श्री राम और उनके भाइयों ने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में अपनी शिक्षा पूरी की। अयोध्या में उनके आगमन पर पूरे राज्य में हर्ष का माहौल रहा। इस बीच रावण के राक्षसों द्वारा यज्ञों में बाधा डालने की घटनाओं से पीड़ित होकर, महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचे और महाराज दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने की विनती की। महाराज दशरथ की असहमति के बाद गुरु वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने अनुमति दी। श्री राम और लक्ष्मण ने महर्षि के साथ यज्ञ की रक्षा की और सुबाहु एवं मारीच जैसे राक्षसों का संहार किया। रास्ते में महामायावी ताड़का का वध कर उन्होंने जनमानस को भयमुक्त किया। इसके बाद गौतम ऋषि की श्रापित पत्नी अहिल्या का उद्धार कर, वे जनकपुरी पहुंचे। जनकपुरी में पुष्प वाटिका में श्री राम और माता सीता की पहली मुलाकात का अद्भुत दृश्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य मंचन का आनंद सभी नगरवासियों ने लिया। सनातन संस्कृति और आधुनिक तकनीक के मिश्रण के साथ प्रस्तुत इस बहु मंचीय ध्वनि एवं प्रकाश प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर गोस्वामी सुशील महाराज, राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, नरेश गुप्ता, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, सतीश भाटी, यशपाल भाटी, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर और मीडिया प्रभारी धीरेंद्र भाटी समेत कई व्यक्ति उपस्थित रहे।