Spread the love
144 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:-

ग्रेटर नोएडा:- भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा द्वारा बेथनी स्कूल और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में बेथनी स्कूल में जूनियर वर्ग में 71 विद्यार्थियों ने तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग में 118 एवं सीनियर वर्ग में 94 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रो विवेक कुमार ने भारत विकास परिषद् के बारे में तथा प्रतियोगिता के उद्देश्य और नियमों के बारे में जानकारी दी।

नरेश गुप्ता ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र – छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण के भाव को जाग्रत करना है। परिषद् के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने बताया कि हमारे बच्चों को भारत के इतिहास , संस्कृति , ऋषियों एवं महापुरुषों के बारे में सही और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास इस प्रतियोगिता के माध्यम से होता है। महिला संयोजिका प्रेरणा ने दोनों विद्यालय में समन्वय का कार्य किया। बेथनी स्कूल से रजनी शर्मा तथा दिल्ली वर्ल्ड स्कूल से हीमा शर्मा और सोनाली सेठी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद और परिषद् की ओर से सम्मानित किया गया।