Spread the love
557 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा:- किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक चाई -४ कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन का विस्तार किया गया इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा कि आज किसान नौजवान की आवाज़ को मज़बूत करने के लिए दूसरे संगठनों से भी लोग किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की मज़बूती को देखकर जुड़ रहे हैं में

इसी क्रम में आज विनोद कसाना निवासी डूंगरपुर रीलका को संगठन का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है एवं आशु अटटा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है एवं दर्जनों साथियों ने संगठनों की सदस्यता ग्रहण की है आगामी १० सितम्बर को जेवर तहसील पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए जन जागरूक अभियान चलाने का निर्णय लिया है जनपद गौतमबुद्ध नगर के अंदर प्राधिकरण किसानों का शोषण कर रहे हैं, जल्द ही तीनों प्राधिकरणों का घेराव किया जाएगा इस मौक़े पर डा विकास प्रधान आलोक नागर लौकेश भाटी कृष्ण नागर आशु अटटा हरेंद्र नागर सुन्दर कसाना विनोद कसाना मनीष नागर विपिन कसाना निक्की भाटी भारत नागर विकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।