Spread the love
211 Views

Loading

फेस वार्ता। भारत भूषण शर्मा:- 

ग्रेटर नोएडा:- जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं द्वारा अंसल गोल्फ लिंक में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज की महिलाओं द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गया।आपस में अलग -अलग प्रतियोगिताएं रखी गई।

कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमति राजेश लौर ने उपस्थित महिलाओं को तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में नव विवाहित महिलाओं के साथ वरिष्ठ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आधुनिक संगीत के साथ-साथ लोक गीतों पर भी सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम के लिए पूजा मलिक, तारा सिंह, सरला चौधरी,सुमन सिंह, गीता सिंह, संगीता सिंह, पूनम पंवार, योगिता सिंह, सरोज सिंह, कल्पना तालान, गीता बरगोती, इमरती सिंह, काजल तालान, लक्ष्मी चौधरी सरिता तालान एवं अन्य सदस्य उपस्थित सदस्यों का सहयोग रहा।