Spread the love

 गौतमबुद्धनगर चुनावी हल चल 

गौतमबुद्धनगर की लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन भी चुनाव मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन से सपा ने बेशक डा0 महेंद्र नागर को फजीहत के बाद चुनाव मैदान में उतार दिया हो, कहीं ऐसा तो नही है कि सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर, प्रो0 रमेशचंद्र तोमर और अरविंद सिंह की तरह चुनाव से भाग तो नही रहे हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी अरविंद सिंह और पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रो0 रमेशचंद तोमर चुनाव से ऐन पहले एक तरह से गायब हो गए थे।

(फोटो सोशल मीडिया से)

इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा के सामने बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी भी चुनाव में हैं। किंतु इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा प्रत्याशी डा0 महेंद्र नागर की मजबूती चुनाव में टिक नही पा रही है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा का क्षेत्र नोएडा से लेकर खुर्जा तक फैला हुआ है। यहां ऐसे भी वोटर्स हैं जो भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं जिन्हें अपने पाले में खींचने के लिए बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर सपा इस तरह के वोटरों तक पहुंच ही ना पा रही हैं। गौतमबुद्धनगर के सपाई तथा अनुयाई एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई देख रहे हैं।

गौतमबुद्धनगर सीट पर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के गठबंधन ने पुराने कांग्रेसी डा0 महेन्द्र सिंह नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। डा0 महेन्द्र नागर को प्रत्याशी बनवाने में सपा के कुछ प्रमुख नेताओं का हाथ रहा है। इन नेताओं का मत था कि डा0 महेन्द्र सिंह नागर गुर्जर समाज को एकजुट करके सपा के पक्ष में वोट करवा देंगे।

साथ ही कांग्रेस के परंपरागत वोटर्स तथा सपा के कोर वोटर्स मुस्लिम तथा यादव समाज को भी उत्साहित करके वोट डलवा देंगे।

लेकिन आज जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता देवा भाटी जिला पंचायत सदस्य के आवास पर गांव दतावली में जिस तरह से लगभग 50 गांव के हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हए इससे तो यह अंदाजा लगायाजा सकता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा सबसे आगे हैं

गौतमबुद्ध नगर में 26अप्रैल-2024 को मतदान होना है। ऐसे में सपा प्रत्याशी गुर्जर, यादव तथा मुस्लिम को अपने साथ जोडऩा तो छोड़ो गौतमबुद्धनगर सीट पर सक्रिय सपा तथा कांग्रेस के नेताओं तक को नहीं जोड़ पा रहे हैं।

Loading