Spread the love
93 Views

Loading

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

ग्रेटर नोएडा:- भारत को विश्वगुरु बनाना है तो युवाओं को मतदान करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विश्व में सबसे ज्यादा युवा देश में रहते है। यह बात ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में भारत में लोकतंत्र को मजबूत करना भारत में चुनावों की 70 वर्षों की यात्रा के अनुभव, मुद्दे और चुनौतियां पर आयोजित सेमिनार में इलेक्शन कमिश्नर अनूप चंद्र पांडेय ने कही।

कार्यक्रम में उन्होंने ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत का है। चुनाव करवाने में बहुत सारी चुनौतियां आती है। हमारा लक्ष्य ज्यादा ज्यादा मतदान करवाने का होता है। इसमें 10 लाख मतदान केंद्रो में करीब एक करोड़ पोलिंग एजेंट ड्यूटी करते है। देश में गिरी नाम की जगह में एक वोट डलवाने के लिए 10 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। सबसे ज्यादा चुनौती तब आती है जब बड़े शहरों में लोग मतदान करने में उदासीनता दिखाते है। उन्हें जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाए जाते है। मतदान में पारदर्शिता रखने के लिए कई पोलिंग और काउंटिंग एजेंट के साथ सेंट्रल आब्जर्वर, माइक्रो ऑब्जर्वर और वेब कास्टिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि मतदान तो सभी को करना चाहिए अगर आपको उम्मीदवार पसंद नही आता तो नोटा का इस्तेमाल कर सकते है। 80 वर्ष के लोगों के लिए घर पर वोट डालने की व्यवस्था की जाती है। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता,वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर परमानंद, डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार समेत विभाग के एचओडी और डीन मौजूद रहे।