Spread the love
5 Views

फेस वार्ता। बी बी शर्मा:-

ग्रेटर नोएडा:- भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक हुई बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी ने किया बैठक मै संगठन का विस्तार करते हुए जयवीर को जिला सचिव, धीरज जाटव को दादरी तहसील उपाध्यक्ष, रहीसुदीन को ग्राम प्रवक्ता भोजपुर, महराज को ग्राम उपाध्यक्ष भोजपुर, नदीम को ग्राम उपाध्यक्ष भोजपुर, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद जाकिर ग्राम संगठन मन्त्री आदि दर्जनों युवाओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई बैठक मै किसानों के ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, नोएडा विकास प्राधिकरण, यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा लम्बित पडे मामलों को लेकर अहम चर्चा हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि तीनों प्राधिकरणों ने विकास के नाम पर किसानों को लूटने का काम किया है किसान 64,7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे, दस प्रतिशत भूखण्ड बैक लीज आदि मांगों को लेकर लम्बे समय से आन्दोलन कर रहे है लेकिन आश्वासन के सिवाय प्राधिकरण किसानों की समस्याओ का समाधान नही करता अब शीघ्र ही किसानों के लम्बित पडे मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर बडे आन्दोलन करने की तैयारी कर रही है अब ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण का आश्वासन नही बल्कि किसानों की समस्याओ का जमीनी स्तर पर काम करना होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ पुलिस प्रशासन के छोटे स्तर के अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए गलत-सलत तरीके से रिपोर्ट बनाकर सम्मानित व्यक्तियों को गुंडा एक्ट जैसे मामलों मै कार्यवाही कर देती है हाल ही का मामला है कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी का जमीनी बंटवारे को लेकर अपने चाचा से विवाद चल रहा है जो कोर्ट मै विचाराधीन चल रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन पूरे परिवार पर गुंडा एक्ट की कार्यवाई करने की साजिश रच रहा है जबकि आपसी विवाद के सिवाय परिवार का कोई क्रिमिनल इतिहास नही है सभी सामाजिक लोग है यह सब सडयन्त्र के तहत साजिश इस लिए रची जा रही है कि हातम सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष है और समय-समय पर किसानों व गरीब मज़दूरों, असहाय लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करतें है शहदरा गांव मै किसानों का भूटानी बिल्डर के खिलाफ चले लम्बे आन्दोलन से सैक्टर 142 थानाध्यक्ष हातम सिंह भाटी और उनके परिवार से खफा था जिसके चलते उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरह किसानों की आवाज को नही दबाने दिया जायेगा कल सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी अपने कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात कर समस्याओ से अवगत करायेंगे यदि पुलिस-प्रशासन ने फिर भी बिना जांच पड़ताल के गुंडा एक्ट की कार्यवाही करती है तो भारतीय किसान यूनियन (बलराज) बडे स्तर पर आन्दोलन करेगी और माननीय रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास का घेराव करेगी यदि उसमें कोई क्षति होगी तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल,राष्ट्रीय संगठन मन्त्री प्रदीप नेहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल बंसल राष्ट्रीय,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बाबा रंगीला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रोहित भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, सचिन प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराज नागर, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा लक्की चौधरी नोएडा महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव जिला अध्यक्ष फहीम मंसूरी मुरादाबाद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा फिरोज पवार गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष हिरदेश जिला उपाध्यक्ष उधम सिंह भाटी अनूप भाटी जिला सचिव, मनवर अली जिला उपाध्यक्ष कारी हसन जिला सहसचिव हिरदेश जिला उपाध्यक्ष नन्हे भाटी जिला महासचिव अहसान प्रधान जिला उपाध्यक्ष जयवीर जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला उपाध्यक्ष सलीम जिला सहसचिव वी के शर्मा फहीम तहसील अध्यक्ष बुलंदशहर शुभम शर्मा नगर उपाध्यक्ष युवा बुलंदशहर

Loading