Spread the love
9 Views

फेस वार्ता बी बी शर्मा:-

थाना दादरी गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद।

दिनांक 14.12.2023 को थाना दादरी पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त राहुल पुत्र प्रेमपाल को अजायबपुर क्षेत्र राजा ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः

राहुल पुत्र प्रेमपाल निवासी कादराबाद, थाना जरीफनगर, सम्भल वर्तमान पता किशान्त भाटी का मकान, लडपुरा, थाना कासना उम्र 21 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः

01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः

1.मु0अ0सं0 0388/2023 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

2.मु0अ0सं0 0651/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

3.मु0अ0सं0 0094/2022 धारा 395/412 भादवि थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

4.मु0अ0सं0 0111/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1.सुजीत कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धगर,2.उ0नि0 अनूप दीक्षित थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धगर,3.उ0नि0 उमेश कुमार सैनी थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धगर।, 4.है0का0 विनय कुमार सर्विलांस सैल, ग्रेटर नोएडा। 5.है0का0 विवेक कुमार थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। 6.का0 आकाश कुमार थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धगर।

Loading