Spread the love
43 Views

Loading

ग्रेटर नोएडा बेस्ट/ फेस वार्ता भारत भूषण:  जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय बिसरख पर जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला द्वारा की गयी व संचालन जिला महासचिव मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। दूसरी बार पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत पहली जिला कांग्रेस कमेटी आम सभा बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय से निर्देशित कार्यक्रम करने मात्र से ही हमारे कर्तव्य की इतिश्री नहीं हो जाती है

जब तक हम गांव, नगर, शहर और सोसायटियों में नये कार्यकर्त्ता और पुराने कोंग्रेसियों को नहीं जगायेंगे उनको मुख्य धारा की राजनीति में राजनैतिक जिम्मेदारी नहीं देंगे तब तक हमारा तय लक्ष्य हमसे दूर ही रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद में संपन्न हुए अधिवेशन पर बताते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा की निःसंदेह यह ऐतिहासिक है कि अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष ही मज़बूत कांग्रेस की नींव का पत्थर होगा मगर अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी साथ में मिली है लिहाज़ा हम सभी को एकजुट होकर समर्पण और संघर्ष करना है। बीते साल घोषित वर्तमान कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की पहचान कर ली गयी है उन्हें अन्य राजनीतिक कार्यों में लगाया जाएगा इनके स्थान पर अन्य दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लॉक, नगर, जिला संगठन में स्थान दिया जायेगा। आम सभा बैठक में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर व नोएडा उपाध्यक्ष ललित अवाना ने भी संगठन सृजन पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे। आज की बैठक में श्रीमती कृष्णा देवी, सुरेश चंद शर्मा, गणेश प्रजापति, पंकज शर्मा, प्रबुद्ध जोशी, विपिन त्यागी, कपिल शर्मा, रोहित शर्मा, गौरव वशिष्ठ ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, माला पहनकर कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत किया गया।  जिला कांग्रेस आम सभा बैठक में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, महाराज सिंह नागर, गौतम अवाना, ललित अवाना, निशा शर्मा, कल्पना सिंह, उर्मिला चौधरी, रिज़वान चौधरी, वसील अहमद, धरम सिंह बाल्मीकि, सूबेदार सतपाल फौजी, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, गौतम सिंह, नितीश चौधरी, नीरज शर्मा, सुबोध भट्ट, दीपक प्रजापति, पुनीत मावी, मोहित भाटी एडवोकेट, कपिल भाटी एडवोकेट, तनवीर अहमद, आर० के० प्रथम, सचिन जीनवाल, रमेश चंद, सोरलाल शर्मा, ओमकार सिंह राणा, अभिषेक आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *